Welcome to CHOORAMANI ANUBHAV   Click to listen highlighted text! Welcome to CHOORAMANI ANUBHAV
राजनीति

नकारी नहीं जा सकती ग्रामीण चिकित्सकों की सेवा

बेगूसराय/ चूड़ामणि अनुभव

उत्तर प्रदेश के चंदौली जनपद के केशवपुर के ओम साईं मंगलम वाटिका के प्रांगण में उत्तर प्रदेश ग्रामीण चिकित्सक होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया l जिसकी अध्यक्षता संघ के चंदौली जिला अध्यक्ष डॉ एम पी सिंह ने किया तथा मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष संघ के चंदौली जनपद उपाध्यक्ष डॉ सुदर्शन कुमार प्रजापति ने किया l कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने दीप प्रज्वलित कर किया तथा सम्बोधित करते हुए कहा कि कोरोना काल ने साबित कर दिया कि धरती का असली भगवान ग्रामीण चिकित्सक है lमुख्य अतिथि संघ के राष्ट्रीय प्रधान संरक्षक डॉ राजकुमार आज़ाद ने सम्बोधित करते हुए कहा कि कोरोना काल में आधी आबादी को काल के गाल में समाने से बचाने वाले कोरोना योद्धा को भारत सरकार अविलम्ब उचित प्रशिक्षण देकर शिक्षा मित्र की तर्ज पर स्वास्थ्य मित्र के रूप में अविलम्ब बहाल करेlमुख्य वक्ता संघ के बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता डॉ सुधीर पासवान ने सम्बोधित करते हुए कहा कि साठ साल पार किये वैसे अनुभवी प्रैक्टिसनर जो तीस वर्षों से ज्यादा अपने क्षेत्रों में चिकित्सा सेवा दिया हो उनको सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन की व्यवस्था किया जाय साथ ही कार्यरत अनुभवी प्राइवेट प्रैक्टिसनरो को प्रशिक्षित कर निश्चित सरकारी रोजगार से भी जोड़ा जाये l विशिष्ट अतिथि रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन डॉ अजय सिंह, डॉ आर के पटेल, डॉ भूपेंद्र कुमार पाठक, डॉ राम अवतार चौहान, डॉ आशीष मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य डॉ फूलचंद प्रसाद, शाश्वत केयर हॉस्पिटल, वाराणसी के डायरेक्टर डॉ सुरेश प्रजापति आदि नेताओं ने सम्बोधित किया l स्वागतध्यक्ष उत्तर प्रदेश के संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ ओ पी मौर्या ने सम्बोधित करते हुए कहा कि हिंदुस्तान में अस्सी लाख ग्रामीण चिकित्सक हैं, हमलोग सत्ता को बनाने और बिगाड़ने की क्षमता रखते हैं l उदाहरण स्वरूप ग्रामीण चिकित्सक के समर्थन के कारण आज बिहार में अपार जन समर्थन के कारण अपार बहुमत से बना है l जिला कमिटी के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों को चादर ओढा कर तथा पुष्पों की माला पहनाकर सम्मानित किया गया l बाद में कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया गया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!