Welcome to CHOORAMANI ANUBHAV   Click to listen highlighted text! Welcome to CHOORAMANI ANUBHAV
धर्म

कबीर पंथ संत सम्मेलन का आयोजन

संतों ने दिया ज्ञान, प्रेम और भाईचारे का संदेश

चूड़ामणि अनुभव/ राजीव कुमार,

बेगूसराय/बछवाड़ा: प्रखंड के चिरंजीवीपुर पंचायत के वार्ड संख्या-9 स्थित गांधी टोला में विश्व वंदनीय सद्गुरु कबीर विचार मंच के तत्वावधान में बेगूसराय जिला स्तरीय एक दिवसीय कबीर पंथ संत सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बौवे लाल दास ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ विश्व कबीर रविदास विचार मंच के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजकुमार आजाद ने दीप प्रज्वलित कर किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि संसार के सभी देवी-देवताओं, गुरु और सद्गुरुओं ने क्रोध न करने का उपदेश दिया, लेकिन सद्गुरु कबीर साहब ने स्वयं अनेक प्रकार के कष्ट सहने के बावजूद कभी क्रोध नहीं किया।

उन्होंने कहा कि मनुष्य को ऐसे गुरु का शिष्य बनना चाहिए, जिसकी कथनी और करनी में समानता हो। मुख्य अतिथि मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. चंदेश्वरी साहेब ने कहा कि जिस परिवार में आपसी सहमति और सद्भाव होता है, वहां लक्ष्मी का स्थायी निवास होता है। महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. पूनम आजाद ने अपने भजन “करीहे बुढ़िया बेचारी, पुतहुआ निकल गेल शिकारी” की मनमोहक प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। मुख्य वक्ता महंथ राजेंद्र दास ने कहा कि सद्गुरु अपने शिष्य को अज्ञानरूपी अंधकार से निकालकर ज्ञानरूपी प्रकाश की ओर ले जाते हैं। उन्होंने संत कबीर के विचारों को आत्मसात कर समाज में प्रेम, भाईचारा और मानवता का संदेश फैलाने का आह्वान किया।

सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि के रूप में साठा महंथ राम लखन दास, युगेश्वर साहब, अधिवक्ता जीवछ साहब, योगेंद्र साहेब, धर्मेंद्र साहब, रघु साहेब, रामाशीष साहेब, अवकाश प्राप्त स्वास्थ्यकर्मी श्याम साहेब, रामराजी साहेब, मदन साहेब, शिबू साहेब, उमेश साहेब सहित अनेक संत एवं महंत उपस्थित रहे। सभी संतों ने अपने प्रवचन और भजनों से पूरे वातावरण को भक्तिमय और आध्यात्मिक बना दिया। कार्यक्रम के आयोजक डॉ. देवनारायण साहेब ने सभी अतिथियों को चादर ओढ़ाकर एवं माला पहनाकर सम्मानित किया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और संतों के प्रवचनों का लाभ उठाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!