Welcome to CHOORAMANI ANUBHAV   Click to listen highlighted text! Welcome to CHOORAMANI ANUBHAV
बिहार

बेगूसराय में जमीन विवाद, 100 राउंड से ज्यादा फायरिंग, 4 को लगी गोली, ग्रामीणों ने 2 बदमाशों को पकड़कर पीटा, 10 से अधिक बाइक छोड़ कर भागा

बेगूसराय/ चूड़ामणि अनुभव

बेगूसराय जिले में जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कंकौल में जमीन पर कब्जे को लेकर हुई फायरिंग से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों का दावा है कि 100 राउंड से अधिक गोलियां चलाई गईं, जिसमें चार लोग गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने भाग रहे दो बदमाशों को पकड़कर पुलिस के सामने ही जमकर पीट दिया। इस दौरान बदमाशों द्वारा छोड़ी गई 10 मोटरसाइकिल में भी तोड़फोड़ की गई। घटना के बाद भारी पुलिस बल गांव में तैनात किया गया है। खबरों के अनुसार कंकौल में पुश्तैनी जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। करीब डेढ़ बीघा जमीन पर जबरन कब्जे की कोशिश की जा रही थी। एक पक्ष बड़ी संख्या में लोगों और मजदूरों के साथ जमीन पर पहुंचा था। जब परिवार और ग्रामीणों ने इसका विरोध किया तो विवाद बढ़ गया और फायरिंग शुरू हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि मौके पर 100 राउंड से अधिक गोलियां चलाई गईं, जिससे पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। जिसमें चार लोग गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने भाग रहे दो बदमाशों को पकड़कर पुलिस के सामने ही जमकर पीट दिया। इस दौरान बदमाशों द्वारा छोड़ी गई कई मोटरसाइकिलों में भी तोड़फोड़ की गई। घटना के बाद भारी पुलिस बल गांव में तैनात किया गया है। घायलों की पहचान धनवीर यादव, धीरज यादव, संतु यादव और सनोज यादव के रूप में हुई है। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। फायरिंग के बाद जब गांव के लोग बड़ी संख्या में एकजुट हुए तो हमलावर मौके से भागने लगे। इसी दौरान दो लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों की पुलिस के सामने ही जमकर पिटाई की गई। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस ने बाद में दोनों घायलों को ग्रामीणों के चंगुल से निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।ग्रामीणों के विरोध और भीड़ बढ़ने के बाद कई आरोपी अपनी मोटरसाइकिलें मौके पर छोड़कर फरार हो गए। घटनास्थल से 10 से अधिक मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं। आक्रोशित ग्रामीणों ने इन बाइकों में तोड़फोड़ भी की है ।पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना की गंभीरता को देखते हुए बेगूसराय के एसपी मनीष, सदर डीएसपी समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत की और घटनास्थल का जायजा लिया। परिजनों का कहना है कि जिस जमीन को लेकर विवाद हुआ, वह पुश्तैनी जमीन है और उसके कई हिस्सेदार हैं। आरोप है कि दूसरे पक्ष ने जमीन को अपना बताते हुए कब्जे की कोशिश की। जब उनसे स्वामित्व से जुड़े दस्तावेज दिखाने को कहा गया तो विवाद और बढ़ गया। इसके बाद कथित तौर पर हिंसा और फायरिंग की घटना हुई।पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। फायरिंग में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!