नये जिला पदाधिकारी रिची पांडेय ने पदभार ग्रहण किया

चूड़ामणि अनुभव/बेगूसराय,
बेगूसराय। श्री रिची पांडेय ने शुक्रवार, 21 अगस्त 2026 को बेगूसराय के जिला पदाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण किया। समाहरणालय पहुंचने पर उप विकास आयुक्त श्री आकाश चौधरी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया तथा उन्हें जिला पदाधिकारी का पदभार सौंपा।
पदभार ग्रहण के अवसर पर जिला पुलिस बल की ओर से श्री पांडेय को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मियों से परिचय प्राप्त किया।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री आकाश चौधरी सहित जिले के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकासात्मक कार्यों का प्रभावी क्रियान्वयन, आमजन की समस्याओं का त्वरित निष्पादन तथा सुशासन को और सुदृढ़ करना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।





