Welcome to CHOORAMANI ANUBHAV   Click to listen highlighted text! Welcome to CHOORAMANI ANUBHAV
बिहार

गर्मी की छुट्टियों का सदुपयोग कर रहे बच्चे,14 दिवसीय डांस समर कैंप का शुभारंभ

14 दिवसीय डांस समर कैंप का उद्घाटन समारोह पोखरिया स्थित आर.सी. एकेडमी में आयोजित किया गया

 

बेगूसराय/ चूड़ामणि अनुभव

बेगूसराय। गर्मी की छुट्टियों का सकारात्मक उपयोग करते हुए बच्चे इन दिनों डांस समर कैंप में भाग लेकर अपनी प्रतिभा को निखार रहे हैं। डांस बीट एकेडमी द्वारा आयोजित 14 दिवसीय डांस समर कैंप का उद्घाटन समारोह पोखरिया स्थित आर.सी. एकेडमी में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व मेयर उपेंद्र प्रसाद सिंह, उप महापौर अनीता राय, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी श्याम सहनी, खेल पदाधिकारी बिट्टू सिंह, डॉ. आशीष सुमन, डॉ. रजनी बर्णवाल, डॉ. गीता, संस्कृत विद्यालय के प्राचार्य प्रशांत कुमार मिश्र, भाजपा महिला नगर अध्यक्ष सारिका भास्कर, निगम पार्षद उमेश राय तथा समीर शेखर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।इस अवसर पर पूर्व मेयर उपेंद्र प्रसाद सिंह एवं जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी श्याम सहनी ने कहा कि गर्मी की छुट्टियों का सदुपयोग बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ऐसे कैंप बच्चों को मोबाइल फोन की लत और उसके नकारात्मक प्रभावों से दूर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। साथ ही बच्चों के भीतर रचनात्मकता, आत्मविश्वास और अनुशासन का विकास भी होता है। आयोजकों के अनुसार इस समर कैंप में लगभग 40 बच्चे भाग ले रहे हैं। कैंप के दौरान बच्चों को विभिन्न प्रकार के नृत्य प्रशिक्षण के साथ-साथ पिकनिक, स्वास्थ्य परीक्षण और व्यक्तित्व विकास से जुड़ी गतिविधियों में भी शामिल किया जाएगा।कार्यक्रम में संस्था के संरक्षक समीर शेखर ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। मंच संचालन संजीत श्रीवास्तव एवं श्रुति वर्मा ने संयुक्त रूप से किया। अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविर बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में सहायक होते हैं। साथ ही मंच पर प्रस्तुति देने से उनके व्यक्तित्व और नेतृत्व क्षमता का भी विकास होता है। डांस बीट एकेडमी की प्रशिक्षक श्रुति वर्मा ने बताया कि बच्चों को हिप-हॉप, बॉलीवुड डांस और लोक नृत्य का प्रशिक्षण दिया जाएगा।इसके अलावा बिहार की सांस्कृतिक विरासत, विविधता और गौरव को दर्शाने वाले विशेष गीत एवं प्रस्तुतियां भी सिखाई जाएंगी। बच्चों को बिहार के विभिन्न पर्व-त्योहारों, कला और संस्कृति से भी परिचित कराया जाएगा।कार्यक्रम में किरण वर्मा, अमन वर्मा, भास्कर कुमार, आर.सी. एकेडमी के निदेशक ओम कुमार, प्राचार्य सोनी सिंह, तनुष्का सहित बड़ी संख्या में बच्चों के अभिभावक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!