Welcome to CHOORAMANI ANUBHAV   Click to listen highlighted text! Welcome to CHOORAMANI ANUBHAV
बिहार

9 से 17 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारी

अभियान को जन-आंदोलन बनाने पर जोर, डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

बेगूसराय/ चूड़ामणि अनुभव

बेगूसराय। आगामी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने एवं इसे जन-आंदोलन का स्वरूप देने के उद्देश्य से बुधवार को जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि 9 से 17 अगस्त तक चलने वाले विशेष अभियान के दौरान प्रत्येक घर तक राष्ट्रीय ध्वज की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए तथा अधिक से अधिक लोगों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए। जिला पदाधिकारी ने कहा कि विद्यालयों, सरकारी कार्यालयों, पंचायतों, नगर निकायों तथा अन्य संस्थानों में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।उन्होंने अधिकारियों से अभियान को केवल सरकारी कार्यक्रम न मानकर जनभागीदारी का उत्सव बनाने का आह्वान किया, ताकि प्रत्येक नागरिक राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ इस अभियान से जुड़े और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान का संदेश घर-घर तक पहुंचे। बैठक में अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विभागवार तैयारियों एवं जिम्मेदारियों की समीक्षा की गई। सभी अनुमंडल पदाधिकारियों, प्रखंड विकास पदाधिकारियों तथा संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।बैठक में पुलिस अधीक्षक मनीष, उप विकास आयुक्त आकाश चौधरी, सिविल सर्जन, जिला पंचायत राज पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!