ग्रामीण चिकित्सक संघ की प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित
डॉ संजीव भारती नें सभी को 03 मई 2026 को बेगूसराय टाउन हाल में प्रदेश स्तरीय ग्रामीण चिकित्सक सम्मेलन में आने का आमंत्रण दिया

बेगूसराय / चूड़ामणि अनुभव
मंसूरचक प्रखंड के गणपतौल पंचायत के सामुदायिक भवन के प्रांगण में मंसूरचक प्रखंड स्तरीय ग्रामीण चिकित्सक का बैठक आयोजित किया गया l जिसकी अध्यक्षता डॉ चंदेशवरी महतो ने किया l मुख्य अतिथि संघ के राष्ट्रीय प्रधान संरक्षक डॉ राजकुमार आज़ाद ने बिहार के मुख्यमंत्री से मांग करते हुए कहा कि अविलम्ब प्रशिक्षित ग्रामीण चिकित्सकों को शिक्षा मित्र की तर्ज पर स्वास्थ्य मित्र के रूप में बहाल करें तथा बांकी को प्रशिक्षित कर स्वास्थ्य मित्र के रूप में बहाल करें l
मुख्य वक्ता संघ के राष्ट्रीय प्रधान महामंत्री डॉ संजीव भारती ने कहा कि बिहार में छः लाख ग्रामीण चिकित्सक हैं l एक ग्रामीण चिकित्सक कम से कम एक सौ वोटर पर प्रभाव रखता है l ग्रामीण चिकित्सकों के समर्थन से ही बिहार सरकार इतना बड़ा बहुमत से जीत हासिल किया है l पुनः सरकार से मांग करते हुए कहा कि अविलम्ब ग्रामीण चिकित्सकों को सम्मान पूर्वक प्राथमिक उपचार करने का अधिकार प्रदान कर ससम्मान जीने का रास्ता प्रदान करें l
डॉ संजीव भारती नें सभी को 03 मई 2026 को बेगूसराय टाउन हाल में प्रदेश स्तरीय ग्रामीण चिकित्सक सम्मेलन में आने का आमंत्रण दिया l




