Welcome to CHOORAMANI ANUBHAV   Click to listen highlighted text! Welcome to CHOORAMANI ANUBHAV
बिहार

“सखी वार्ता जागरूकता कार्यक्रम” आयोजित

सखी वार्ता कार्यक्रम में छात्राओं को महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण की दी जानकारी

चूड़ामणि अनुभव/ राजीव कुमार

बेगूसराय। महिला एवं बाल विकास निगम, बेगूसराय अंतर्गत जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन (डीएचईडब्ल्यू) के तत्वावधान में गुरुवार को बाल विकास परियोजना मंसूरचक क्षेत्र के कस्तूरबा विद्यालय एवं 10+2 परियोजना बालिका उच्च विद्यालय, मंसूरचक में “सखी वार्ता जागरूकता कार्यक्रम” आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं तथा महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गई।

विशेषज्ञों ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, बाल विवाह निषेध, वन स्टॉप सेंटर, साइबर अपराध, नशा मुक्ति और विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं के प्रति जागरूक किया। इस दौरान चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 तथा वन स्टॉप सेंटर हेल्पलाइन 181 की उपयोगिता एवं आवश्यकता पड़ने पर इन सेवाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया भी विस्तार से बताई गई।

कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी मो. मेहताब ग्यास, जिला मिशन समन्वयक (डीएचईडब्ल्यू) राज कुमार सिन्हा, वन स्टॉप सेंटर के केस वर्कर मनी भूषण मिश्रा तथा वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ संजीत कुमार ने छात्राओं को विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन दिया।
इस अवसर पर महिला पर्यवेक्षिकाएं, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!