Welcome to CHOORAMANI ANUBHAV   Click to listen highlighted text! Welcome to CHOORAMANI ANUBHAV
बिहार

आंगनवाड़ी केंद्रों पर उत्साह के साथ मनाया गया ‘आँगन का मिलन’ कार्यक्रम

 

बेगूसराय/ चूड़ामणि अनुभव

जिले के विभिन्न बाल विकास परियोजनाओं के आंगनवाड़ी केंद्रों पर मंगलवार को ‘आँगन का मिलन’ कार्यक्रम उत्साह एवं उमंग के साथ आयोजित किया गया। इस दौरान आंगनवाड़ी केंद्रों को आकर्षक ढंग से सजाया गया और बच्चों, माताओं, गर्भवती महिलाओं सहित अन्य लाभार्थियों की सहभागिता से केंद्रों का वातावरण उत्सवमय रहा।
कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनवाड़ी केंद्रों से जुड़े लाभार्थियों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के साथ बच्चों एवं माताओं के स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता और समग्र विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। केंद्रों पर पोषण एवं स्वच्छता से संबंधित रंगोली बनाई गई तथा पौष्टिक खाद्य पदार्थों और हरी सब्जियों का प्रदर्शन कर संतुलित आहार के महत्व की जानकारी दी गई।
बच्चों के लिए खीर, पूरी सहित अन्य पौष्टिक खाद्य सामग्री की व्यवस्था की गई। बच्चों ने खेल-कूद, गीत, कविता और सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर आंगनवाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं ने माताओं और गर्भवती महिलाओं को पोषण, स्वच्छता, टीकाकरण, स्वास्थ्य देखभाल एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास से संबंधित जानकारी दी। साथ ही आंगनवाड़ी केंद्रों से मिलने वाली सेवाओं एवं योजनाओं के प्रति भी लाभार्थियों को जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सेविकाओं, सहायिकाओं एवं आशा कार्यकर्ताओं को सम्मान-पत्र देकर सम्मानित किया गया। सक्रिय सहभागिता के लिए माताओं एवं अन्य लाभार्थियों को भी आभार-पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से आंगनवाड़ी केंद्रों और स्थानीय समुदाय के बीच सहभागिता मजबूत करने तथा स्वस्थ, सुपोषित एवं स्वच्छ समाज के निर्माण में सामुदायिक भागीदारी बढ़ाने का संदेश दिया गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!