कबीर पंथ संत सम्मेलन आयोजित
महंथ जागेश्वर दास जी के परिवार के लोगों ने सभी अतिथियों को चादर ओढ़ाकर माला पहनाकर सम्मानित किया

बेगूसराय/चुड़ामणि अनुभव
भगवानपुर प्रखंड के महेशपुर पंचायत के वार्ड नं. तीन निवासी कबीर पंथ के महान भजनोपदेशक गायक महंथ जागेश्वर दास जी के श्रद्धांजलि के अवसर पर बिहार प्रदेश स्तरीय कबीर पंथ संत सम्मेलन आयोजित किया गया l जिसकी अध्यक्षता डॉ सूरज दास ने किया l
मुख्य अतिथि विश्व कबीर दिव्य ज्योति धर्म सेवा संस्थान के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य महंथ धर्म दास साहेब ने सम्बोधित करते हुए कहा कि संसार में काल सबसे बड़ा बलवान हैं इसके आगे सभी को झुकना पड़ता है l मुख्य वक्ता संस्थान के अंतर्राष्ट्रीय संरक्षक डॉ राजकुमार आज़ाद ने सम्बोधित करते हुए कहा कि जिसकी कृति ज़िंदा है मरकर भी अमर है l
बगैर कृति का ज़िंदा मनुष्य भी मुर्दा के समान रहता है l विशिष्ट अतिथिगण हरियाणा के महंथ गुलशन साहेब, कोयला मोहन के महंथ महेंद्र दास, राम उचित दास, डॉ पूनम आज़ाद आदि संतों महंथो ने अपने प्रवचन और भजन से अध्यात्मिक माहौल उत्पन्न क़र दिया l
महंथ जागेश्वर दास जी के परिवार के लोगों ने सभी अतिथियों को चादर ओढ़ाकर माला पहनाकर सम्मानित किया l




