Welcome to CHOORAMANI ANUBHAV   Click to listen highlighted text! Welcome to CHOORAMANI ANUBHAV
धर्म

सेवा,साधना एवं सत्संग का भव्य आयोजन होगा

गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी के 70वें जन्मदिवस पर 'तेरा मैं' उत्सव का आयोजन

बेगूसराय / चुड़ामणि अनुभव

रांची, 13 मई 2026: द आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी के 70वें जन्मदिवस के पावन अवसर पर ‘तेरा मैं’ कार्यक्रम के अंतर्गत सेवा, साधना एवं सत्संग का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर रांची में दिनभर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम की मुख्य झलकियाँ हैं विश्व शांति हेतु हस्ताक्षर अभियान जो प्रातः 6:00 बजे से ऑक्सीजन पार्क, मोराबादी, रांची में आयोजित की गयी है।रक्तदान शिविर प्रातः 10:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक राज्य योग केंद्र, ईस्ट जेल रोड, रांची में होगा। क्षितिज मूक एवं बधिर स्कूल, निवारनपुर में बच्चों के साथ खेल-कूद, आमोद-प्रमोद एवं मध्याह्न भोजन होगा। सत्संग संध्या एवं गुरु पूजा, 71 दीप दान, सुदर्शन होम, भजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं प्रसाद वितरण सायं 5:30 बजे से राज्य योग केंद्र, ईस्ट जेल रोड, रांची में होगा।आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं एवं रांचीवासियों से इन कार्यक्रमों में सपरिवार सम्मिलित होकर सेवा, साधना और सत्संग का लाभ उठाने का आग्रह किया है। अधिक जानकारी के लिए 9835408299 पर संपर्क करें ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!