Welcome to CHOORAMANI ANUBHAV   Click to listen highlighted text! Welcome to CHOORAMANI ANUBHAV
बिहार

नशामुक्ति का संकल्प

नशामुक्त भारत सप्ताह के तहत जिलेभर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

चूड़ामणि अनुभव/ राजीव कुमार

बेगूसराय, 23 जून। जिला प्रशासन एवं जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहयोग से जीविका, बेगूसराय द्वारा संचालित नशा मुक्त भारत सप्ताह के अंतर्गत मंगलवार को जिले के सभी 18 प्रखंडों में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान 55 जीविका संकुल स्तरीय संघों (सीएलएफ) एवं 2009 ग्राम संगठनों (वीओ) में शपथ ग्रहण, जागरूकता रैली, जनसंवाद, हस्ताक्षर अभियान तथा सामुदायिक बैठकों का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में जीविका दीदियों एवं ग्रामीण समुदाय के लोगों ने मादक पदार्थों के सेवन एवं अवैध तस्करी के विरुद्ध समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया।प्रतिभागियों को नशे के दुष्प्रभावों, परिवार एवं समाज पर इसके नकारात्मक असर तथा युवाओं को नशे से दूर रखने के उपायों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर “नशा मुक्त भारत अभियान : विकसित भारत की पहचान” विषय पर चर्चा करते हुए वक्ताओं ने कहा कि नशामुक्त समाज ही स्वस्थ, सुरक्षित एवं समृद्ध भारत की आधारशिला है। कार्यक्रम के दौरान नशा मुक्ति से संबंधित लघु फिल्मों का प्रदर्शन किया गया तथा विभिन्न स्थानों पर रंगोली प्रतियोगिता एवं रंगोली निर्माण कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनके माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों एवं नशामुक्त समाज के महत्व को रेखांकित किया गया। प्रतिभागियों को नशा मुक्ति हेल्पलाइन 14446 की जानकारी भी दी गई तथा जरूरतमंद व्यक्तियों को इसका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। जीविका पदाधिकारियों ने कहा कि नशा मुक्ति केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन का एक जनआंदोलन है। इसके लिए प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अपने परिवार एवं समाज को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने तथा जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!