Welcome to CHOORAMANI ANUBHAV   Click to listen highlighted text! Welcome to CHOORAMANI ANUBHAV
बिहार

सहयोग शिविरों में 693 मामलों का त्वरित निस्तारण

चूड़ामणि अनुभव/ राजीव कुमार,

बेगूसराय। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार आम नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित समाधान के उद्देश्य से जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत में लगातार ‘सहयोग शिविर’ आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को जिले के 10 प्रखंडों की 13 ग्राम पंचायतों में 13 वरीय पदाधिकारियों की अध्यक्षता में शिविर लगाए गए। शिविरों में प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों के अधिकतम 10 दिनों के भीतर निष्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।इन 13 ग्राम पंचायतों से अब तक कुल 914 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 693 आवेदनों का त्वरित निस्तारण किया जा चुका है, जबकि शेष 223 आवेदनों पर संबंधित विभागों द्वारा कार्रवाई जारी है।जिला प्रशासन ने सभी लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है वहीं, नगर निगम एवं नगर परिषद क्षेत्रों में अब तक 2,091 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 1,826 मामलों का निस्तारण किया जा चुका है, जबकि 265 आवेदन अभी प्रक्रियाधीन हैं। संबंधित विभागों को इनका भी जल्द समाधान करने का निर्देश दिया गया है। सहयोग शिविरों में मुख्य रूप से राशन कार्ड, जॉब कार्ड, जाति, आय एवं आवासीय प्रमाण-पत्र, दाखिल-खारिज (म्यूटेशन), लगान रसीद तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े आवेदन प्राप्त हो रहे हैं।इनमें से कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर लाभुकों को तत्काल सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिया है कि सहयोग शिविरों में प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों का समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र नागरिक तक शीघ्र पहुंच सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!