Welcome to CHOORAMANI ANUBHAV   Click to listen highlighted text! Welcome to CHOORAMANI ANUBHAV
बिहार

ग्रामीण स्वच्छता व्यवस्था पर तीसरे दिन भी प्रशासन की सख्त निगरानी

चूड़ामणि अनुभव/ राजीव कुमार,

बेगूसराय। जिले में ग्रामीण स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए शनिवार को लगातार तीसरे दिन विभिन्न प्रखंडों की ग्राम पंचायतों में कचरा उठाव एवं ठोस-तरल अपशिष्ट प्रबंधन कार्यों का निरीक्षण किया गया। जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री के निर्देश पर अधिकारियों ने पंचायतों का दौरा कर स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया और नियमित कचरा उठाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उप विकास आयुक्त आकाश चौधरी ने वीरपुर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों का औचक निरीक्षण कर कचरा उठाव एवं प्रबंधन कार्य की समीक्षा की। उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड समन्वयक, स्थानीय मुखिया, स्वच्छता पर्यवेक्षक और स्वच्छता कर्मियों को प्रतिदिन घर-घर कचरा संग्रहण सुनिश्चित करने तथा स्वच्छता व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। वहीं, डीआरडीए के निदेशक विवेक कुमार और जिला समन्वयक (एलएसबीए) विश्वजीत कुमार सिंह ने बरौनी प्रखंड की पिपरा देवस पंचायत में मॉर्निंग फॉलोअप के दौरान कचरा उठाव एवं प्रबंधन कार्य का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने स्वच्छता कार्यों की समीक्षा करते हुए नियमित कचरा संग्रहण और बेहतर निगरानी पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों से संवाद कर स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की।साथ ही उपयोगिता शुल्क के नियमित भुगतान तथा महादलित परिवारों को शौचालय निर्माण के लिए प्रेरित करने पर बल दिया, ताकि स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जन-जागरूकता को और मजबूत किया जा सके। जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ, स्वस्थ और बेहतर वातावरण सुनिश्चित करने के लिए स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और शौचालय निर्माण से जुड़े कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग आगे भी जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!