Welcome to CHOORAMANI ANUBHAV   Click to listen highlighted text! Welcome to CHOORAMANI ANUBHAV
बिहार

प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा नियमानुसार विचार का आश्वासन

चूड़ामणि अनुभव/ राजीव कुमार,

बेगूसराय। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (AISF) के राज्यव्यापी आह्वान पर गुरुवार को समाहरणालय, बेगूसराय के समक्ष विभिन्न छात्र-युवा मुद्दों तथा दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के बाद संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी श्री श्रीकांत शास्त्री से मुलाकात कर अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने छात्र-युवा हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को जिलाधिकारी के समक्ष रखा। डीएम श्रीकांत शास्त्री ने सभी मांगों को गंभीरता से सुनते हुए ज्ञापन में उल्लिखित बिंदुओं पर नियमानुसार विचार करने का आश्वासन दिया। इससे पूर्व AISF के जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने समाहरणालय के समक्ष प्रदर्शन किया। कार्यक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की थी। सदर अनुमंडल पदाधिकारी अश्विनी कुमार एवं सदर-01 अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बल की तैनाती की गई थी। जुलूस के आगे-पीछे भी सुरक्षा बल मौजूद रहे।
संभावित आपात स्थिति से निपटने के लिए अग्निशमन वाहन एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम को भी अलर्ट रखा गया था। प्रशासन की प्रभावी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था के कारण पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। मामले में अग्रेतर कार्रवाई प्रक्रियाधीन है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री मनीष, सदर एसडीओ अश्विनी कुमार, सदर-01 एसडीपीओ सहित जिला एवं पुलिस प्रशासन के कई अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!