Welcome to CHOORAMANI ANUBHAV   Click to listen highlighted text! Welcome to CHOORAMANI ANUBHAV
बिहार

शाम्हो पहुंचे डीएम रिची पांडेय, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश

बेगूसराय/ चूड़ामणि अनुभव

बेगूसराय। जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय ने बुधवार को शाम्हो प्रखंड में बैठक कर क्षेत्र की स्थिति एवं आमजन से जुड़ी समस्याओं की समीक्षा की। बैठक में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने भाग लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने जिला पदाधिकारी के समक्ष आरटीपीएस सेवाओं, राशन कार्ड, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी) सहित विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याएं एवं शिकायतें रखीं। जिला पदाधिकारी ने ग्रामीणों की सभी शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए समस्याओं का शीघ्र एवं प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। डीएम ने अधिकारियों को आमजन की शिकायतों के प्रति संवेदनशीलता के साथ कार्य करने तथा पात्र लाभुकों को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरकारी सेवाओं एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। जनता की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं संवेदनशील तरीके से समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है।बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। जिला पदाधिकारी ने संबंधित विभागों को प्राप्त शिकायतों के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करते हुए निर्धारित समय पर अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!