Welcome to CHOORAMANI ANUBHAV   Click to listen highlighted text! Welcome to CHOORAMANI ANUBHAV
धर्म

कबीर पंथ संत सम्मेलन का भव्य आयोजन

चूड़ामणि अनुभव/ बेगूसराय

लुधियाना। पंजाब के लुधियाना स्थित बड़ी हब्बोवाल, जसिया रोड, ज्वाला सिंह चौक स्थित कबीर मठ परिसर में विश्व कबीर दिव्य ज्योति धर्म सेवा संस्थान के तत्वावधान में पंजाब प्रदेश कबीर पंथ संत सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन में अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर के आचार्य, महंथ और संतों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। दूर-दराज से हजारों श्रद्धालु ट्रेन, बस, चारपहिया एवं अन्य वाहनों से पहुंचकर सत्संग का लाभ लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष वैरागी राम विलास दास ने की। सम्मेलन का विधिवत उद्घाटन उद्योगपति सह भाजपा नेता बी.एम. अमरेश पोद्दार ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि अनेक देवी-देवताओं, भगवान, गुरु, सद्गुरु एवं जगतगुरुओं ने क्रोध से बचने का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि सद्गुरु कबीर साहेब ने अनेक घोर यातनाएं सहने के बावजूद कभी क्रोध का मार्ग नहीं अपनाया।
मुख्य अतिथि अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य महंथ धर्म दास साहेब ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को जीवन में शैक्षणिक एवं आध्यात्मिक, दोनों प्रकार के गुरु का मार्गदर्शन प्राप्त करना चाहिए।
मुख्य वक्ता अंतर्राष्ट्रीय संरक्षक महंथ डॉ. राजकुमार आजाद ने कहा कि उच्च शिक्षित व्यक्ति एसपी, कलेक्टर, डॉक्टर, इंजीनियर और प्रोफेसर जैसे पदों पर पहुंचने के बाद भी कई बार अपने माता-पिता को वृद्धाश्रम में छोड़कर मंदिर-मस्जिद में भगवान खोजता है। वहीं आध्यात्मिक व्यक्ति कठिन परिस्थितियों में भी अपने माता-पिता में ही भगवान का दर्शन करता है।
अति विशिष्ट अतिथि अंतर्राष्ट्रीय महासचिव डॉ. सुधीर पासवान ने बढ़ते वृद्धाश्रमों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि अध्यात्म के बल पर ही परिवार और राष्ट्र में वास्तविक शांति स्थापित की जा सकती है।
विशिष्ट अतिथियों में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महंथ डॉ. अशोक दास, गया, राष्ट्रीय महासचिव संतोष कबीरपंथी, प्रदेश संरक्षक महंथ महेंद्र दास, राष्ट्रीय सचिव उपेंद्र पासवान शास्त्री, विशुनदेव पासवान सहित अन्य संत शामिल रहे। संतों के प्रवचन एवं भजन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
इस अवसर पर संस्थान के पंजाब प्रदेश पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों का माला एवं चादर ओढ़ाकर स्वागत-सम्मान किया। स्वागत समिति के सदस्य सरदार रंजीत सिंह पोद्दार, निरंजन पोद्दार, विजय पोद्दार, योगेंद्र पोद्दार, सोनेलाल पोद्दार, श्रवण पोद्दार, रामानंद पोद्दार, बंटी पोद्दार, सरदार सुरेंद्र सिंह, पप्पू पोद्दार सहित अन्य सदस्यों ने श्रद्धालुओं की सेवा एवं व्यवस्था में सक्रिय योगदान दिया।
आयोजक वैरागी राम विलास दास, पंजाब प्रदेश अध्यक्ष, विश्व कबीर दिव्य ज्योति धर्म सेवा संस्थान, लुधियाना ने सभी संतों, अतिथियों एवं श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!