Welcome to CHOORAMANI ANUBHAV   Click to listen highlighted text! Welcome to CHOORAMANI ANUBHAV
धर्म

बारो सत्संग मंदिर में साप्ताहिक विशेष सत्संग संपन्न

पारस के संसर्ग से लोहा सोना बनता है लेकिन पारस नहीं बन पाता है l सद्गुरु के संसर्ग में आने से सद्गुरु अपने शिष्य को अपने से भी महान बना देता है l सद्गुरु के संसर्ग में आने से साधारण बालक राम और कृष्ण भगवान श्री राम और श्री कृष्ण के रूप में संसार में पूजनीय हो गये - डॉ राजकुमार आज़ाद

बेगूसराय / चूड़ामणि अनुभव

तेघरा प्रखंड के बारो स्थित महर्षि मेंही सत्संग मंदिर के प्रांगण में साप्ताहिक विशेष सत्संग का आयोजन किया गया l जिसकी अध्यक्षता सुभाष चौधरी ने किया l मुख्य अतिथि विश्व कबीर रविदास मेंही विचार मंच के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राजकुमार आज़ाद ने सम्बोधित करते हुए कहा कि पारस के संसर्ग से लोहा सोना बनता है लेकिन पारस नहीं बन पाता है l सद्गुरु के संसर्ग में आने से सद्गुरु अपने शिष्य को अपने से भी अधिक महान बना देता है lसद्गुरु के संसर्ग में आने से साधारण बालक राम और कृष्ण भगवान श्री राम और श्री कृष्ण के रूप में संसार में पूजनीय हो गये l मुख्य वक्ता राम उचित शर्मा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि सद्गुरु की कृपा से साधक को मन, वचन और कर्म शुद्ध होते हैं जिससे उसे समदृष्टि प्राप्त होती है और वह देवत्व को प्राप्त हो जाता है l विशिष्ट अतिथिगण योगेंद्र चौधरी, राम चंद्र चौधरी, राजेंद्र साह आदि संतो ने अपने प्रवचन और भजन से अध्यात्मिक माहौल उत्पन्न कर दिया l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!