Welcome to CHOORAMANI ANUBHAV   Click to listen highlighted text! Welcome to CHOORAMANI ANUBHAV
धर्म

फफौत में गूंजा ‘बाबा नाम केवलम्’ का अखंड कीर्तन

सामूहिक भक्ति से दिया प्रेम, एकता और सद्भाव का संदेश

चूड़ामणि अनुभव/ राजीव कुमार,

बेगूसराय। खोदावंदपुर प्रखंड के फफौत पंचायत स्थित तारा सर्कल के समीप बुधवार को राजेश कुमार के आवास पर तीन घंटे का अखंड ‘बाबा नाम केवलम्’ कीर्तन श्रद्धा और भक्ति के माहौल में संपन्न हुआ। कीर्तन में आसपास के दर्जनों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर सामूहिक रूप से ईश्वर का स्मरण किया।कीर्तन के समापन पर समाजसेवी एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. राम स्वार्थ प्रसाद ने कहा कि वर्तमान समय में प्रेम, भाईचारा और सामाजिक एकता को मजबूत करने में ऐसे आध्यात्मिक आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि सामूहिक कीर्तन से लोगों में मानसिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा और सामाजिक समरसता का भाव विकसित होता है।कार्यक्रम में जय जय राम, राम पुकार राम, डॉ. बी. कुमार, मदन जी, अशोक कुमार, कामेश्वर जी, नीतीश जी, उमाशंकर प्रसाद सिंह सहित करीब 35 श्रद्धालु शामिल हुए। वहीं प्रतिभा देवी, रूमा कुमारी, अंकिता और नेहा सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। कार्यक्रम के माध्यम से क्षेत्रवासियों को प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!