Welcome to CHOORAMANI ANUBHAV   Click to listen highlighted text! Welcome to CHOORAMANI ANUBHAV
बिहार

तीन दिवसीय दौरे के अंतिम दिन निरीक्षी न्यायमूर्ति अजीत कुमार ने मंदिर, मंडल कारा व बाल गृहों का किया निरीक्षण

चूड़ामणि अनुभव/ बेगूसराय, राजीव कुमार

बेगूसराय। पटना उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सह निरीक्षी न्यायमूर्ति, बेगूसराय न्यायमंडल श्री अजीत कुमार ने अपने तीन दिवसीय बेगूसराय दौरे के तीसरे एवं अंतिम दिन रविवार को विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संस्थानों का भ्रमण एवं निरीक्षण किया। उन्होंने दिन की शुरुआत मंझौल अनुमंडल स्थित प्रसिद्ध जयमंगला गढ़ मंदिर पहुंचकर मां जयमंगला की पूजा-अर्चना एवं दर्शन से की। इसके बाद वे गढ़पुरा स्थित हरिगिर धाम मंदिर पहुंचे, जहां भगवान महादेव की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।इसके बाद निरीक्षी न्यायमूर्ति मंडल कारा, बेगूसराय पहुंचे। यहां मंडल कारा प्रशासन की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उन्होंने कारा परिसर का गहन निरीक्षण करते हुए बंदियों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं तथा उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने स्नानागार, भोजनशाला, पाठशाला एवं कारा अस्पताल का जायजा लिया। अस्पताल में भर्ती बीमार बंदियों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने के साथ चिकित्सकों एवं चिकित्सा कर्मियों से उपचार एवं उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इसके पश्चात वे रतनपुर स्थित बालिका गृह पहुंचे। उन्होंने वहां रह रही बच्चियों से मुलाकात कर उनकी स्थिति एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही अधीक्षिका से आवास, भोजन, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।इसके बाद उन्होंने ऊलाव स्थित एसओएस बाल ग्राम का निरीक्षण किया। यहां रह रहे बच्चों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना तथा उनके रहन-सहन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण एवं भ्रमण के दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री ऋषिकांत, जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय, पुलिस अधीक्षक श्री मनीष, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी श्रीमती कविता कुमारी, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्री विवेक चन्द्र वर्मा तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव श्री करुणानिधि प्रसाद आर्य सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!