Welcome to CHOORAMANI ANUBHAV   Click to listen highlighted text! Welcome to CHOORAMANI ANUBHAV
बिहार

बेगूसराय में 21 अगस्त को होगा TEJAS कार्यक्रम, उद्यमियों और स्टार्टअप्स को मिलेगा मार्गदर्शन

बेगूसराय। जिले में नवाचार, उद्यमशीलता एवं स्टार्टअप इकोसिस्टम को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 21 अगस्त 2026 को ‘TEJAS’ (Transforming Entrepreneurial Journeys Across States & Districts) कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) के अंतर्गत ‘स्टार्टअप इंडिया’ एवं ‘स्टार्टअप बिहार’ की संयुक्त पहल के तहत यह क्षमता संवर्धन कार्यक्रम देश के 132 चयनित जिलों तथा बिहार के 13 आकांक्षी जिलों में आयोजित किया जा रहा है।
बेगूसराय में यह राज्यस्तरीय फ्लैगशिप कार्यक्रम राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (RRSDCE), बेगूसराय में 21 अगस्त को सुबह 10 बजे से आयोजित होगा।
कार्यक्रम का उद्देश्य जिले के इच्छुक उद्यमियों, नवप्रवर्तकों, स्टार्टअप्स एवं छात्रों की पहचान कर उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन और संस्थागत सहयोग उपलब्ध कराना है। इसके तहत स्टार्टअप्स को मेंटोरिंग, इन्क्यूबेशन सहयोग, सीड फंडिंग एवं बैंक लिंकेज सहित वित्तीय संसाधनों तक आसान पहुंच उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
कार्यक्रम में उद्योग विभाग की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित उद्यमियों एवं नवाचारियों द्वारा अपने उत्कृष्ट उत्पादों एवं सेवाओं की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इससे प्रतिभागियों को स्थानीय स्तर पर विकसित नवाचारों एवं उद्यमों को करीब से समझने का अवसर मिलेगा।
कार्यक्रम में जिले के नए एवं अनुभवी उद्यमी, स्टार्टअप फाउंडर्स, तकनीकी एवं विभिन्न कॉलेजों के छात्र, प्रमुख बैंकर्स, विभागीय अधिकारी तथा स्थानीय विषय विशेषज्ञ शामिल होंगे।
महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र, बेगूसराय ने जिले के सभी इच्छुक युवाओं, स्टार्टअप्स, नवप्रवर्तकों एवं उद्यमियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!