तेघड़ा में शिक्षक प्रशिक्षण परीक्षा का शुभारंभ, 25 मई तक चलेगी परीक्षा
श्री भारद्वाज टीचर ट्रेनिंग एजुकेशनल सेंटर के प्रथम वर्ष एवं द्वितीय वर्ष के अध्ययनरत अभ्यर्थियों की प्रायोगिक एवं प्रशिक्षण परीक्षा का शुभारंभ

बेगूसराय/ चूड़ामणि अनुभव
श्री भारद्वाज टीचर ट्रेनिंग एजुकेशनल सेंटर के प्रथम वर्ष एवं द्वितीय वर्ष के अध्ययनरत अभ्यर्थियों की प्रायोगिक एवं प्रशिक्षण परीक्षा का शुभारंभ नॉलेज इंग्लिश एकेडमी में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रशिक्षु छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। इस अवसर पर परीक्षक दीपम कुमारी ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से अभ्यर्थियों को शिक्षा के साथ-साथ व्यवहारिक ज्ञान, कौशल विकास, संचार क्षमता एवं आधुनिक शिक्षण पद्धति की जानकारी दी जा रही है, जिससे वे भविष्य में एक कुशल एवं आदर्श शिक्षक बन सकें।
परीक्षा नियंत्रक रूबी प्रवीण ने बताया कि यह परीक्षा आगामी 25 मई तक अनुशासित ढंग से संचालित होगी। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को बच्चों के सर्वांगीण विकास, खेल गतिविधियों एवं रचनात्मक शिक्षण प्रणाली से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी जा रही हैं।
वहीं संस्था के प्रबंधक रजनीश कुमार ने कहा कि अगले माह से नए सत्र के नामांकन की प्रक्रिया भी प्रारंभ की जाएगी। उन्होंने बताया कि संस्थान द्वारा गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों को 10 हजार रुपये तक की स्कॉलरशिप भी प्रदान की जाती है, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राएं भी शिक्षा प्राप्त कर अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सकें।
उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर प्रशिक्षण प्रदान करना है। इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम से विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ता है तथा उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त होते हैं।





