जिला कानू विकास संघ द्वारा भव्य आयोजन
श्री श्री 108 श्री बाबा कंगाली झील पूजनोत्सव समारोह का आयोजन

बेगूसराय/ चुड़ामणि अनुभव
भगवानपुर प्रखंड के काजी रसलपुर पंचायत के वार्ड नंबर- 06 के चकनायत गाँव में बेगूसराय जिला कानू विकास संघ के तत्वाधान में श्री श्री 108 श्री बाबा कंगाली झील पूजनोत्सव समारोह का आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया l
जिसका मुख्य भगत हरे राम साह के नेतृत्व में बांस पर चढ़कर सूर्य को जल देना, नंगी तलवार पर चलना पर चढ़कर आरती करना, खौलते पानी में नंगे पाँव, अग्नि कुंड में पैदल चलना आदि ढेर सारे चमत्कार दिखाया गया। मुख्य अतिथि वैश्य जागरण मंच के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राजकुमार आज़ाद, महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ पूनम आज़ाद, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र मालाकार, प्रदेश सचिव चंद्रेश साहू, मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष सह कानू विकास संघ के जिला अध्यक्ष बूटन सह, पूर्व जिला पार्षद राम सोगारथ साह,
भगवानपुर प्रखंड प्रमुख इंद्रजीत कुमार, दुलारपुर मठ के मठाधीश सह काजी रसलपुर पंचायत के मुखिया प्रणव भारती, संघ के जिला उपाध्यक्ष सुनील साह, तेघरा प्रखंड अध्यक्ष रमेश साह, भगवानपुर प्रखंड अध्यक्ष वकील साह, जिला कोषाध्यक्ष भगवान साह, धरनीधार साह, इंद्रदेव साह, चौरासी सरदार अर्जुन साह, खोदावान्दपुर प्रखंड सचिव रामचंद्र साह, शिक्षक मंटुन साह सहित दर्जनों जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक और राजनीति गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
आयोजक सुरेश साह ने सभी अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया l इस कार्यक्रम को देखने के लिये बेगूसराय जिले के सभी प्रखंडो से हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे l





