Welcome to CHOORAMANI ANUBHAV   Click to listen highlighted text! Welcome to CHOORAMANI ANUBHAV
बिहार

बखरी में ‘सखी वार्ता’ कार्यक्रम आयोजित

छात्राओं को महिला सुरक्षा, कानूनी अधिकार और बाल विवाह रोकथाम की दी गई जानकारी

चूड़ामणि अनुभव/ राजीव कुमार,

बेगूसराय/बखरी: महिला एवं बाल विकास निगम, बेगूसराय द्वारा मिशन शक्ति के तहत संचालित ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ योजना के अंतर्गत पी.एम. श्री लक्ष्मी उदित नारायण +2 उच्च विद्यालय, शकरपुरा (बखरी) में ‘सखी वार्ता’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों, महिला सुरक्षा, सरकारी कल्याणकारी योजनाओं तथा सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में जिला परियोजना प्रबंधक डॉ. अनुजा कुमारी ने निःशुल्क कानूनी सहायता, पीड़ित प्रतिकर योजना, घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम तथा बाल विवाह निषेध अधिनियम, 2006 के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बाल विवाह सामाजिक बुराई होने के साथ-साथ कानूनन दंडनीय अपराध है।

उन्होंने सभी से बाल विवाह रोकने और बालिकाओं की शिक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की। जिला मिशन समन्वयक (डीएचईडब्ल्यू) राजकुमार सिन्हा ने मिशन शक्ति के विभिन्न घटकों, जैसे वन स्टॉप सेंटर, 181 महिला हेल्पलाइन, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ एवं महिला सशक्तिकरण केंद्र की योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूक रहने और बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव के लिए सतर्क रहने की सलाह भी दी।
समापन अवसर पर अतिरिक्त वन स्टॉप सेंटर, बखरी की केंद्र प्रशासक ब्यूटी कुमारी ने कहा कि ‘सखी वार्ता’ का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान तक प्रत्येक महिला को उसके अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की जागरूकता ही उनके वास्तविक सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण का आधार है। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ बड़ी संख्या में छात्राओं एवं छात्रों ने भाग लिया और महिला सुरक्षा, शिक्षा, कानूनी अधिकारों तथा सरकारी योजनाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!